सुशांत सिंह राजपूत के बारे में ये 15 बातें शायद ही जानते होंगे आप
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

15 Interesting facts about Sushant Singh Rajpoot

अपने दमदार अभिनय और डांस की बदौलत बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना चुके सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत से सभी सदमे में हैं। उनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है कि वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे पढ़ाई लिखाई में भी काफी तेज थे। आइए, हम आपको सुशांत के बारे में 15 ऐसी बातें बता रहे हैं, जिनके बारे में आपको शायद ही पता हो।

  1. सुशांत सिंह राजपूत का जन्म बिहार के पटना में हुआ था, लेकिन मूल रूप से उनका परिवार बिहार के पूर्णिया ज़िले का रहने वाला है, जहां उनकी अच्छी खेती-किसानी है।
  2. सुशांत सिंह राजपूत की एक बहन मीतू सिंह राज्यस्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
  3. सुशांत सिंह राजपूत के एक अन्य करीबी रिश्तेदार नीरज कुमार बबलू बिहार में बीजेपी के विधायक हैं।
  4. सुशांत सिंह राजपूत पढ़ाई लिखाई में काफी मेधावी थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक उन्होंने डीसीई यानी डेलही कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब डेलही टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी) की परीक्षा में पूरे भारत में 7वां स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम में दाखिला लिया था।
  5. वह भौतिकी (Physics) में नेशनल ओलंपियाड विनर थे। उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ माइंस समेत इंजीनियरिंग की 11 परीक्षाओं में सफलता हासिल की थी।
  6. इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेने के बाद उनका रुझान डांसिंग की तरफ हो गया। 2005 में इंजीनियरिंग की पढाई करते हुए उनका चयन 51वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स समारोह में डांस करने के लिए एक ग्रुप में हुआ। फिर 2006 में ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी एक डांस टीम का वे हिस्सा बने।
  7. डांस के क्षेत्र में इन शुरुआती कामयाबियों से सुशांत का हौसला बढ़ा और चार साल के इंजीनियरिंग कोर्स को तीसरे साल ही उन्होंने छोड़ने का फैसला कर लिया।
  8. सुशांत ने पहले श्यामक डाबर और फिर बैरी जोन्स की डान्स और ड्रामा क्लासेज अटेंड करनी शुरू कर दी।
  9. फिल्मों में कदम रखने से पहले सुशांत ने टीवी में काफी अच्छी सफलता हासिल की। लोकप्रिय सीरियल पवित्र रिश्ता में मानव का रोल किया।
  10. टीवी के कुछ डांस रियलिटी कार्यक्रमों में कन्टेस्टेन्ट के तौर पर भी उन्होंने हिस्सा लिया था। “ज़रा नचके दिखा” में वे “मस्त कलंदर” टीम का हिस्सा थे, जबकि “झलक दिखला जा-4” में वे रनर अप रहे थे।
  11. कृति सेनन के साथ उन्होंने एक म्यूजिक अलबम भी किया था 2017 में।
  12. सुशांत की पहली फिल्म काइ पो छे थी। इसके बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी, राबता, वेलकम टू न्यूयॉर्क, केदारनाथ, सोनचिरैया और छिछोरे में भी काम किया।
  13. सुशांत अपनी टीवी कोस्टार अंकिता लोखंडे के साथ 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया।
  14. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सुशांत के परिवार के मुताबिक इसी साल नवंबर में सुशांत की शादी होनी थी।
  15. सुशांत जब केवल 16 साल के थे, तभी उनकी मां का निधन (2002 में) हो गया था। सुशांत का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी अपनी मां की ही याद में था।

सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन पर तनमन.ओआरजी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देता है।



error: Content is protected !!