इन 4 घरेलू उपायों से लौट आएगी आंखों की कम हुई रोशनी
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

Top 4 home remedies to improve the eye sight

आंखों की रोशनी कम होना आजकल एक आम समस्या बन गई है। आजकल बड़ी संख्या में लोग इसकी वजह से चश्मा लगाते हुए दिख जाते हैं। यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चे भी चश्मा लगाने लगे हैं। आखिर क्यों ऐसा हो रहा है? आंखों की रोशनी को दोबारा कैसे बढ़ाया जा सकता है? इन सभी के बारे में यहां हम आपको जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।

आंखों की रोशनी घटने के कारण (Reasons behind weak eyesight)

  • भोजन में पोषक पदार्थों की मात्रा कम होना।
  • आंखों की बीमारियां होना।
  • शरीर में विटामिन ए की कमी हो जाना।
  • अंधेरे में देर तक स्मार्ट फोन की स्क्रीन को देखना।
  • बिना पलकों को झपकाए लगातार पढ़ते रहना।
  • कम रोशनी में पढ़ने की कोशिश करना।

आंखों की रोशनी कम होने के लक्षण (Symptoms of weak eyesight)

  • किसी भी चीज को देखने में दिक्कत होने लगती है।
  • पढ़ते समय साफ-साफ नजर नहीं आता है।
  • समस्या निकट और दूर दृष्टि दोष के रूप में सामने आती है।
  • निकट दृष्टि दोष में दूर की चीजें साफ नहीं दिखतीं तो दूर दृष्टि दोष में नजदीक की चीजें साफ नजर नहीं आती हैं।

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के टॉप 4 उपाय (Ways to improve eyesight)

(1) संतरा से बढ़ाएं आंखों की रोशनी

  • दो मीठे संतरे आपको लेने हैं। इनका रस निकालकर इसमें एक चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर आपको मिला देना है।
  • एक माह तक यदि आप लगातार इसे पीते हैं तो आपके आंखों की रोशनी फिर से ठीक हो जाती है।

(2) आंवले से बढ़ाएं आंखों की रोशनी

  • आंखों की दृष्टि के लिए आंवला बेहद उपयोगी माना जाता है।
  • इसके लिए आपको 6 ग्राम सूखा आंवला लेना है और इसे 250 ग्राम पानी में रात में भिगो देना है।
  • सुबह में इस पानी को आपको छान लेना है और इस पानी से आंखों को धोना है।
  • ऐसा करने से ना केवल आपके आंखों की बीमारियां दूर होंगी, बल्कि आंखों की रोशनी भी बढ़नी शुरू हो जाएगी।

(3) बेर से बढ़ाएं आंखों की रोशनी

  • यदि आप इसके मौसम में इसे खाते हैं तो यह भी आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है।
  • दरअसल बेर रक्तशोधक है, जिससे आंखों की ज्योति बढ़ती है।

(4) गाजर से बढ़ाएं आंखों की रोशनी

  • गाजर में विटामिन ए की मौजूदगी होती है, जो कि आंखों के लिए बड़ा लाभदायक होता है।
  • रोजाना यदि आप गाजर का रस पीते हैं तो इससे आंखों की रोशनी बढ़ने लगती है।
  • जो लोग प्रतिदिन गाजर का रस पीते हैं, उनकी नजरें कभी भी कमजोर नहीं होती है।
  • रोजाना गाजर का सेवन करने से आंखों में किसी तरह की बीमारी भी घर नहीं करती।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से संबंधित सभी सामग्रियां केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई हैं और ये पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य या किसी मेडिकल कंडीशन के बारे में यदि आपके मन में कोई सवाल हैं, तो हमेशा किसी योग्य चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य पेशेवर का मार्गदर्शन लें। यदि आपको लगता है कि आपको कोई मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर अथवा आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें, या फिर अपने नजदीकी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएं। कृपया यह भी ध्यान रखें कि विज्ञापनों में अथवा बाहरी लिंक के सहारे इस वेबसाइट से बाहर ले जाने अन्य वेबसाइटों पर किए गए दावों के लिए तनमन.ओआरजी की टीम ज़िम्मेदार नहीं है।


error: Content is protected !!