हटाने हैं दांतों के पीले दाग तो सरसों का तेल यूं आएगा काम
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

How to get rid of yellow teeth using mustard oil

चेहरे को खूबसूरत बनाने में दांतों का अहम योगदान होता है। साथ ही तरह तरह के खाने का आनंद भी आप तभी ले सकते हैं जब आपके दांत सही रहें। भोजन को पचाने के लिए भी उन्हें सही तरीके से चबाया जाना जरूरी है, जो कि दांतों के द्वारा ही संभव है। लेकिन आज हमारी जीवनशैली ऐसी हो गई है कि दांतों का हम ठीक से ध्यान नहीं रख पाते। खराब खानपान भी हमारे दांतों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। पान, गुटखे, तंबाकू, सिगरेट आदि का सेवन करने वाले लोगों के दांत तो और जल्दी खराब हो जाते हैं।

दांतों का पीला पड़ जाना या फिर दांतों में पीले दाग आना भी ऐसी ही खराबियों में से एक है। ऐसे में क्यों न दांतों के पीलेपन (yellow teeth) का इलाज घरेलू (home remedies) तरीके से किया जाए? एक ऐसे तरीके से जो आयुर्वेदिक हो। सरसों के तेल (mustard oil) को इस्तेमाल में लाकर आप अपने दांतों से पीले दाग को दूर कर सकते हैं और अपने दांतों को चमकता हुआ सफेद बना सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कैसे?

नमक के साथ सरसों तेल मिलाकर

  • इसके लिए आपको आधा चम्मच सरसों तेल लेना है।
  • इसमें एक चुटकी नमक मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब आप इसे अपने दांतों पर लगाकर रगड़ें।
  • आपके दांतों का पीलापन कुछ ही दिनों में इससे दूर हो जाएगा।

सेंधा नमक और सरसों तेल को मिलाकर

  • इसके लिए आपको एक चुटकी सेंधा नमक लेना है।
  • थोड़ा सा सरसों तेल इसमें मिलाकर आपको इसका पेस्ट बना लेना है।
  • अब इस पेस्ट को आपको 2 से 3 मिनट तक आपने पीले दांतो पर रगड़ना है।
  • नियमित रूप से आप यदि ऐसा करते हैं तो यह आपके दांतों के पीलेपन को दूर कर देता है।

सरसों के तेल और हल्दी को मिलाकर

  • इसके लिए आपको आधा चम्मच हल्दी का पाउडर लेना है।
  • इसमें एक चम्मच सरसों का तेल आपको मिला देना है।
  • पेस्ट जब तैयार हो जाए तो इसे अपने दांतों पर आपको अपनी उंगलियों से रगड़ देना है।
  • कुछ दिनों तक आप ऐसा करेंगे तो आपको असर दिखने लगेगा।
  • न केवल आपके दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा, बल्कि दांत एकदम सफेद और चमकते हुए नजर आने लगेंगे।

केवल सरसों तेल के इस्तेमाल से

  • आपको इसके लिए आधा चम्मच सरसों का तेल अपने हाथों में ले लेना है।
  • इसके बाद आप उंगलियों से सरसों के तेल को अपने मसूड़ों पर लगाना शुरू करें।
  • आपको मुंह के अंदर गोल-गोल अपने मसूड़ों का मसाज करते जाना है।
  • जब तेल पूरी तरीके से आपके मुंह के अंदर लग गया है तो 2 से 3 मिनट तक आपको इसको ऐसे ही रहने देना है।
  • इसके बाद आपको गुनगुना पानी लेना है और कुल्ला कर लेना है।
  • आपके मसूड़ों में रक्त का प्रवाह (blood flow) इससे सुचारू रूप से होता रहेगा। ऐसे में न तो आपके मसूड़ों में कभी दर्द होगा और न ही सूजन की समस्या आएगी।
  • यदि आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं तो इससे एक तो दांत आपके स्वस्थ बनेंगे और दूसरे दांत हमेशा चमकते हुए नजर आएंगे।

हल्दी व समुद्री नमक सरसों तेल के साथ मिलाकर

  • दांतों के लिए आपके हल्दी, नमक और सरसों के तेल तीनों ही बड़े फायदेमंद है।
  • तीनों को मिलाकर यदि इसके पेस्ट से आप दांतों को रगड़ते हैं तो दांतों के लिए यह बड़ा ही फायदेमंद साबित होता है।
  • आप हल्दी और सरसों के तेल में समुद्री नमक को भी मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं।
  • इस प्राकृतिक टूथपेस्ट (natural toothpaste) से यदि आप अपने दांतों को रगड़ कर देते हैं तो इससे आपके दांतों का पीलापन दूर हो जाता है और आपको चमकते हुए दांत मिल जाते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से संबंधित सभी सामग्रियां केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई हैं और ये पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य या किसी मेडिकल कंडीशन के बारे में यदि आपके मन में कोई सवाल हैं, तो हमेशा किसी योग्य चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य पेशेवर का मार्गदर्शन लें। यदि आपको लगता है कि आपको कोई मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर अथवा आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें, या फिर अपने नजदीकी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएं। कृपया यह भी ध्यान रखें कि विज्ञापनों में अथवा बाहरी लिंक के सहारे इस वेबसाइट से बाहर ले जाने अन्य वेबसाइटों पर किए गए दावों के लिए तनमन.ओआरजी की टीम ज़िम्मेदार नहीं है।



error: Content is protected !!