
Union minister Nitin Gadkari tested Covid-19 positive
नई दिल्ली, 16 सितंबर। कोरोना के कहर से कोई नहीं बचा है। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 30 सांसदों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद नितिन गडकरी ने ट्वीट करके दी।
बुधवार रात 9 बजकर 32 मिनट पर किए अपने ट्वीट में नितिन गडकरी ने लिखा- ‘कल मैं कमजोरी महसूस कर रहा था, जिसके बाद अपने डॉक्टर से सलाह ली। चेकअप के दौरान मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की वजह से फिलहाल मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है।’
इसके बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और रामविलास पासवान समेत एनडीए के अनेक नेताओं ने उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने भी उनके ट्वीट को रिप्लाइ करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी फिलहाल एम्स में भर्ती हैं। उन्हें शनिवार 12 सितंबर की रात को भर्ती कराया गया था। इससे पहले वे भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद वे मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहां से ठीक होने के बाद आगे के उपचार के लिए वे 18 से 30 अगस्त तक एम्स में भी भर्ती रहे थे।
अस्वीकरण (Disclaimer):
इस वेबसाइट पर प्रकाशित स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए हैं और ये पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं हैं। यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं या ऐसी किसी समस्या का आपको संदेह है, तो अपने पारिवारिक चिकित्सक या अन्य उपयुक्त चिकित्सक से परामर्श करें। यदि आप किसी हेल्थ इमरजेंसी का सामना कर रहे हैं या इसका आपको संदेह है, तो कृपया अपने नजदीकी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएं।
You must log in to post a comment.