पढ़ें, शरीर में विटामिन ए की कमी कैसे दूर करें?
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

Importance of Vitamin A in your body

विटामिन ए (Vitamin A) शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। इसकी कमी से शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि विटामिन ए शरीर के लिए क्यों जरूरी है, इसकी कमी होने पर क्या होता है और इसे कैसे हासिल किया जा सकता है।

विटामिन ए से शरीर को मिलने वाले लाभ (Benefits of Vitamin A)

  • इससे आपकी त्वचा एकदम (clean skin) स्वस्थ रहती है।
  • रात के वक्त आपकी दृष्टि (vision) अच्छी तरह से काम करती है और रात में आपको देखने में दिक्कत नहीं होती है।
  • शारीरिक विकास (body growth) में भी विटामिन ए मददगार होता है।
  • श्लेषमा झिल्ली (Mucous Membrane) को यह सुरक्षा प्रदान करता है।
  • विटामिन ए से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity power) में भी इजाफा होता है।
  • इससे संक्रमण वाली बीमारियों (infectious diseases) से बचाव होता है।
  • दांत भी इससे सुरक्षित रहते हैं।

क्या होता है शरीर में विटामिन ए की कमी से? (Vitamin A Deficiency)

  • चर्म रोग (skin problems) का खतरा बढ़ जाता है।
  • आंखों की बीमारियां (eye diseases) होती हैं।
  • अंधापन (blindness) आ सकता है।
  • रतौंधी (color blindness) के शिकार हो सकते हैं।
  • शारीरिक विकास प्रभावित होता है।
  • त्वचा में खुरदरापन आने लगता है।
  • गुर्दे में पथरी बनती है।
  • बाल गिरने लगते हैं।
  • नाखूनों का टूटना शुरू हो जाता है।
  • श्लेष्मा-झिल्ली खत्म होने लगती है।
  • संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है।
  • दांतों की बीमारियां (dental diseases) होने लगती हैं।
  • दांत ठीक तरीके से विकसित नहीं हो पाते हैं।
  • कान में विकार पैदा होने लगते हैं।
  • गले में परेशानी होने लगती है।
  • नाक में भी तकलीफें शुरू हो जाती हैं।
  • स्कर्वी का खतरा होता है।
  • रिकेट (ricket) की चपेट में आ सकते हैं।
  • भूख कम हो जाती है।
  • कमजोरी (weakness) घेरने लगती है।
  • पेचिश का खतरा रहता है।
  • बांझपन (Infertility) हो सकता है।

ऐसे प्राप्त करें विटामिन ए (Sources of Vitamin A)

  • हरी साग सब्जियां (green vegetables) खूब खाएं।
  • फलों (fruits) का सेवन करें।
  • घी (ghee) भी आहार में शामिल करें।
  • मक्खन (butter) खाना भी जरूरी है।
  • पपीता (papaya) खाने से लाभ मिलेगा।
  • दूध (milk) जरूर पीएं।
  • कभी-कभी पनीर (paneer) भी खाएं।
  • धनिया (coriander) को भी आहार में शामिल करें।
  • चने की साग जरूर खाएं।
  • मेथी को भी आहार का हिस्सा बनाएं।
  • पालक (palak) की साग खाएं।
  • पुदीना (pudina) भी आहार में शामिल करें।
  • चुकंदर (beetroot) का सेवन करें।
  • जाड़े के दिनों में बंदगोभी खाएं।
  • गाजर (carrot) जरूर खाएं।
  • आम (mangoes) के सीजन में आम का सेवन करें।
  • संतरा (orange) खाएं।
  • टमाटर (tomato) भी विटामिन ए देता है।
  • शकरकंद (sweet potato) खाने से भी विटामिन ए मिलेगा।
  • पीले केले (yellow bananas) का सेवन करें।
  • हरी मिर्च (green chili) को आहार का हिस्सा बनाएं।
  • सोयाबीन (soyabean) जरूर खाएं।
  • हर दिन अंकुरित चना खाने की आदत डालें।
  • नीम के कोमल पत्तों में भी विटामिन ए होता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से संबंधित सभी सामग्रियां केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई हैं और ये पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य या किसी मेडिकल कंडीशन के बारे में यदि आपके मन में कोई सवाल हैं, तो हमेशा किसी योग्य चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य पेशेवर का मार्गदर्शन लें। यदि आपको लगता है कि आपको कोई मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर अथवा आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें, या फिर अपने नजदीकी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएं। कृपया यह भी ध्यान रखें कि विज्ञापनों में अथवा बाहरी लिंक के सहारे इस वेबसाइट से बाहर ले जाने अन्य वेबसाइटों पर किए गए दावों के लिए तनमन.ओआरजी की टीम ज़िम्मेदार नहीं है।

error: Content is protected !!