विटामिन बी6 की कमी से शरीर को हो सकते हैं ये 21 नुकसान
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

Top 21 health losses due to deficiency of Vitamin B6

विटामिन B6 भी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। यदि शरीर में विटामिन B6 की कमी हो जाए तो इससे कई तरह की परेशानियां पैदा होने लगती हैं। यहां हम आपको इन्हीं परेशानियों, विटामिन B6 से शरीर को मिलने वाले लाभ और इसके स्रोतों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

विटामिन B6 से मिलने वाले टॉप 11 लाभ (Top 11 Benefits of Vitamin B6)

  1. यह दिल (heart) को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।
  2. छोटी आंत (small intestine) इससे सुरक्षित रहती है।
  3. मांसपेशियां (muscles) भी इससे महफूज रहती हैं।
  4. तंत्रिका- तनाव (nervous tension) को इससे आराम मिलता है।
  5. गर्भवती स्त्रियों (pregnant ladies) के लिए विटामिन B6 बेहद जरूरी है।
  6. जो महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियां खाती हैं, उनके लिए भी विटामिन B6 जरूरी होता है।
  7. मानसिक शांति (mental peace) के लिए भी यह जरूरी विटामिन है।
  8. दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।
  9. शरीर में चर्बी का यह सही इस्तेमाल करता है।
  10. खून बनाने में यह मदद करता है।
  11. अच्छी नींद (sound sleep) लाने में इस विटामिन की बड़ी भूमिका होती है।

विटामिन B6 की कमी से होने वाले 21 नुकसान (Top 21 health losses due to Vitamin B Deficiency)

  1. कोई महिला यदि गर्भवती है तो उसे लगातार उल्टियां (vomiting) होने लगती है।
  2. इस विटामिन की कमी से हमेशा परेशानी महसूस होती है और मन उदास रहता है।
  3. पाचन तंत्र (digestive system) हमेशा बिगड़ा रहता है।
  4. ठीक से भूख नहीं लगती है।
  5. स्वास्थ्य गिरने लगता है।
  6. वजन का घटना (weight loss) शुरू हो जाता है।
  7. शरीर में कंपन महसूस होता है।
  8. कब्ज (constipation) की शिकायत हो जाती है।
  9. नींद ठीक से नहीं आती।
  10. शरीर में कमजोरी (weakness) महसूस होने लगती है।
  11. हमेशा शरीर थका-थका सा लगता है।
  12. शरीर में जो प्रोटीन (protein) होते हैं, उनका पूरा उपयोग नहीं कर पाता है।
  13. त्वचा और बालों की भी समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
  14. नसों में तनाव होने लगता है।
  15. चिड़चिड़ापन (Irritability) आ जाता है।
  16. यह कैंसर (cancer) की ओर भी ले जा सकता है।
  17. यकृत (liver) ठीक से काम नहीं करता है।
  18. रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity power) नष्ट होने लगती है।
  19. होठ सूखने (dry lips) लगते हैं।
  20. दिमाग अशांत रहने लगता है।
  21. जीभ का भी सूखना शुरू हो जाता है।

विटामिन B6 के टॉप 10 स्रोत (Top 10 Sources of Vitamin B6)

  1. खमीर में यह विटामिन प्रचुर मात्रा में होता है।
  2. आटे का उपयोग चोकर के साथ करें।
  3. जाड़े के दिनों में गोभी (cabbages) जरूर खाएं।
  4. हरा मटर (Green pea) खाने से भी यह विटामिन मिलता है।
  5. जौ विटामिन बी6 का एक अच्छा स्रोत है।
  6. अंकुरित गेहूं (Barley and sprouted wheat) में भी विटामिन बी6 होता है।
  7. दाल (pulses) भी आपको रोजाना खानी चाहिए।
  8. फल (fruits) का सेवन नियमित रूप से करें।
  9. थोड़ा दूध (milk) भी लेना चाहिए।
  10. हरी सब्जियां (green vegetables) जरूर खानी चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से संबंधित सभी सामग्रियां केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई हैं और ये पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य या किसी मेडिकल कंडीशन के बारे में यदि आपके मन में कोई सवाल हैं, तो हमेशा किसी योग्य चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य पेशेवर का मार्गदर्शन लें। यदि आपको लगता है कि आपको कोई मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर अथवा आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें, या फिर अपने नजदीकी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएं। कृपया यह भी ध्यान रखें कि विज्ञापनों में अथवा बाहरी लिंक के सहारे इस वेबसाइट से बाहर ले जाने अन्य वेबसाइटों पर किए गए दावों के लिए तनमन.ओआरजी की टीम ज़िम्मेदार नहीं है।



error: Content is protected !!