चने का सत्तु खाने के टॉप 12 फ़ायदे
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

Top 12 benefits of Sattu made of Gram

सत्तु (Sattu) तो वैसे मुख्य रूप से बिहार में अधिक प्रचलित है, लेकिन अपने गुणों की वजह से इसकी मांग अब देश ही नहीं, विदेशों में भी बढ़ने लगी है। विशेषकर गर्मी में तो सत्तु खाने के बहुत से फायदे हैं, जिनके बारे में यहां हम आपको जानकारी दे रहे हैं।

क्या है सत्तु? (What is Sattu)

  • भूने हुए चने और जौ को पीस कर इसे तैयार किया जाता है।
  • इसे पानी में घोलकर पी सकते हैं।
  • इसे आटे की तरह गूंथ कर खा भी सकते हैं।
  • कचौड़ी, पराठे, लिट्टी (बाटी) बनाने में भी इसका इस्तेमाल होता है।
  • इसका नमक मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं और चीनी मिलाकर भी।

ये चीजें होती हैं सत्तु में (Sattu consists of)

  • प्रोटीन (Protein)
  • विटामिन ए (Vitamin A)
  • कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates)
  • खनिज (Minerals)

सत्तु खाने से लाभ (Benefits of eating Sattu

  1. गर्मी में प्यास कुछ ज्यादा ही लगती है। ऐसे में सत्तु का सेवन प्यास कम करने में सहायक होता है।
  2. शरीर में पानी की कमी (Dehydration) को दूर करने में सत्तु मददगार होता है।
  3. यदि आप गर्मी में थक-हार कर कहीं से लौटे हैं, तो एक गिलास सत्तु पीकर आप अपनी ऊर्जा वापस हासिल कर सकते हैं। गर्मी में यह आपके शरीर को ठंडक प्रदान करने में सहायक होता है।
  4. पोषक तत्व तो इसमें भरपूर होते हैं। विशेषकर इसमें जो फाइबर (Fiber) मौजूद होते हैं, वे आंतों को मजबूत बनाते हैं।
  5. प्रोटीन भी सत्तु में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
  6. जिन लोगों को शुगर है यानी कि जो डायबिटीज (Diabetes) के शिकार हैं, उनके लिए तो सत्तु रामबाण से कम नहीं कहा जा सकता है। इसमें मौजूद आयरन, मैग्नीशियम, सोडियम और मैंगनीज शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने और शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करते हैं।
  7. एसिडिटी (Acidity) और कब्ज (Constipation) की भी यदि समस्या है, तो सत्तु के सेवन से इनसे राहत मिल सकती है।
  8. यदि आप सत्तु का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी त्वचा (Skin) में निखार भी आ सकता है।
  9. रक्तचाप (Blood Pressure) को भी नियंत्रित करने में सत्तु बड़ा ही काम आता है।
  10. सत्तु का सेवन करके आप अपना वजन भी घटा सकते हैं।
  11. सत्तु खाने से शरीर में ताकत (strength) भी बढ़ती है।
  12. भूख (Hunger) न लगने की शिकायत हो तो सत्तु उसे भी दूर करता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से संबंधित सभी सामग्रियां केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई हैं और ये पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य या किसी मेडिकल कंडीशन के बारे में यदि आपके मन में कोई सवाल हैं, तो हमेशा किसी योग्य चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य पेशेवर का मार्गदर्शन लें। यदि आपको लगता है कि आपको कोई मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर अथवा आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें, या फिर अपने नजदीकी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएं। कृपया यह भी ध्यान रखें कि विज्ञापनों में अथवा बाहरी लिंक के सहारे इस वेबसाइट से बाहर ले जाने अन्य वेबसाइटों पर किए गए दावों के लिए तनमन.ओआरजी की टीम ज़िम्मेदार नहीं है।

error: Content is protected !!