अधिक स्मोकिंग से हो सकता है आंखों को ये खतरा
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

Too much smoking could be very dangerous for eyes

स्मोकिंग (smoking) कितना खतरनाक है, इससे सभी अवगत हैं। अधिकतर लोग यही जानते हैं कि स्मोकिंग के कारण कैंसर (cancer) जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। साथ ही फेफड़ों (lungs) से संबंधित बीमारियां भी हो सकती हैं, लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि अधिक स्मोकिंग करने से और भी कई अंग प्रभावित हो सकते हैं।

अधिक सिगरेट पीने से आंखों को होने वाले नुकसान (Harm of smoking)

  1. जो लोग सिगरेट ज्यादा पीते हैं, उन्हें आंखों (eyes) में जलन की भी शिकायत होने लगती है।
  2. इससे पता चलता है कि उनकी रेटिना (retina) को नुकसान पहुंचना शुरू हो गया है।
  3. खासकर ऐसे लोग जिन्हें उच्च रक्तचाप (high blood pressure) की समस्या है और जो लोग डायबिटीज के शिकार हैं, उन्हें तो बिल्कुल भी सिगरेट नहीं पीनी चाहिए।
  4. ऐसा इसलिए कि सिगरेट पीने से जो निकोटिन (nicotine) का स्तर बढ़ जाता है वह रेटिना के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है।
  5. जो लोग सिगरेट पीते हैं, नुकसान केवल उन्हें ही नहीं पहुंचता। उनके आसपास जो लोग मौजूद होते हैं, सिगरेट का धुआं उन्हें भी बहुत नुकसान पहुंचाता है। उनके भी फेफड़ों को इससे नुकसान पहुंच सकता है।
  6. सिगरेट में आंखों को नुकसान पहुंचाने वाले बहुत से ऑक्सीडेंट्स (oxidants) मौजूद होते हैं।
  7. इसका जो जहरीला धुआं होता है, उसमें उपस्थित रसायनों से कंजक्टिवा गोबलेट सेल्स (conjunctiva goblet cells) बुरी तरीके से डैमेज हो जाते हैं। इसके कारण नमी हमेशा आंखों की सतह पर रहती है। धुएं में जो कार्बन पार्टिकल्स होते हैं, वे पलकों पर जमा हो जाते हैं। ऐसे में आंखों की नमी और गीलापन धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है।
  8. काफी समय तक ऐसा होने से आंखों में खुजली तो होती ही है साथ में चीजें धुंधली (blur) भी नजर आने लगती हैं।
  9. कई मामलों में आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा बना रहता है।
  10. सिगरेट पीने का सबसे बड़ा नुकसान हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज (diabetes) और थायराइड (thyroid) के मरीजों को उठाना पड़ता है।
  11. डायबिटीज से पीड़ित जो लोग सिगरेट अधिक पीते हैं, उनमें डायबिटिक न्यूरोपैथी नामक बीमारी हो जाती है। इसमें आंखों की रोशनी कम होती चली जाती है, जिसकी वजह से कई बार डायबिटीज के मरीज अंधे भी हो जाते हैं।
  12. जो लोग सिगरेट ज्यादा पीते हैं, उनके मोतियाबिंद (cataract) की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है।
  13. ऐसा माना जाता है कि वैसे लोग जो सिगरेट ज्यादा पीते हैं, उनमें बाकी लोगों की तुलना में अधिक उम्र में होने वाली बीमारी मैकुलर डिजनरेशन (macular degeneration) पहले ही घर कर जाती है।

तो दोस्तों, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अपनी राय कमेंट के रूप में जरूर जाहिर करें। और अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर करें। न जाने कौन-सी जानकारी किस जरूरतमंद के काम आ जाए।

error: Content is protected !!