टीवी डिबेट में हिस्सा लेने के थोड़ी ही देर बाद कांग्रेस प्रवक्ता की अचानक मृत्यु
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

Congress spokesperson Rajeev Tyagi sudden demise

गाजियाबाद, 12 अगस्त। कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी की बुधवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके कारण वे गिरकर बेहोश हो गए। इसके बाद जब उन्हें स्थानीय यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

राजीव त्यागी ने बुधवार की शाम 5 बजे न्यूज़ चैनल आज तक पर टीवी डिबेट में भी हिस्सा लिया था। तब तक वे बिल्कुल ठीक थे। लेकिन थोड़ी ही देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर हार्ट अटैक आया था।

राजीव त्यागी की अचानक हुई इस मृत्यु से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके निधन पर गहरा दुख जताया।

बुधवार शाम की टीवी डिबेट में राजीव त्यागी के साथ हिस्सा लेने वाले बीजेपी प्रवक्ता संविद पात्रा ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया। संविद पात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा- “विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में आज तक पर डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है …अभी भी शब्द नहीं मिल रहें हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।”

खुद राजीव त्यागी ने दिन में 3 बजकर 41 मिनट पर ट्वीट करके इस डिबेट के बारे में जानकारी दी थी।

राजीव त्यागी का जन्म 20 जून 1970 को हुआ था और अभी वे केवल 50 साल के थे।



error: Content is protected !!