फोड़े से राहत पाने के टाॅप 5 घरेलू उपचार
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

Top 5 home remedies for Abscess

फोड़े की समस्या से अक्सर लोग परेशान होते रहते हैं। इसकी वजह से त्वचा में किसी जगह पर सूजन यानी swelling आ जाती है। यह हल्की लालिमा लिये होती है। साथ ही दर्द भी इसमें इतना होता है कि कई बार सहा भी नहीं जाता। यदि आपको भी इस तरह के फोड़े निकल आते हैं, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। यहां हम आपको इसके टाॅप 5 घरेलू इलाज के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लिए जरूर मददगार होंगे।

फोड़े की वजह (Reasons behind Abscess)

  • बैक्टीरिया के संक्रमण यानी Infection की वजह से फोड़ा निकल आता है।
  • सफेद रक्त कोशिकाओं यानी White blood cells में जब बैक्टीरिया की एंट्री हो जाती है तो इससे इसके आसपास की कोशिकाएं बेजान हो जाती हैं और फोड़े में मवाद यानी पस भर जाता है।
  • विशेषकर गर्मी और बरसात के दिनों में फोड़े की समस्या अधिक होती है।

फोड़े का घरेलू इलाज (Home remedies for Abscess)

आइए अब हम आपको फोड़े के घरेलू इलाज यानी Home remedies के बारे में बताते हैं। यहां हम आपको फोड़े के ऐसे घरेलू इलाज के बारे में बता रहे हैं, जो बेहद आसान हैं। इसके लिए आपको केवल उन्हीं चीजों की जरूरत पड़ेगी, जिनका इस्तेमाल आप रोजाना अपने घर में करते हैं।

हल्दी के पेस्ट (Turmeric Paste) से

  • हल्दी में एंटीसेप्टिक (antiseptic) गुण तो होते ही हैं, साथ में बैक्टीरिया से लड़ने और इन्हें रोकने की ताकत भी हल्दी में होती है। यह जलन को भी दूर करता है।
  • फोड़े की समस्या को कम करने और इसका इलाज करने में यह बेहद प्रभावी होता है।
  • इसके लिए आपको एक चम्मच हल्दी लेनी है और इसमें एक चम्मच दूध (milk) या फिर पानी (water) मिला लेना है।
  • इस तरह से जो पेस्ट आपने तैयार किया है, उसे आपको फोड़े पर लगाकर करीब आधे घंटे तक छोड़ देना है। फिर इसे साफ पानी से धो लेना है।
  • यदि आप दिन में दो से तीन बार यह उपाय करते हैं तो आपको फोड़े से राहत मिल सकती है।

मेथी के पेस्ट (Fenugreek Paste) से

  • मेथी को पीसकर उसमें थोड़ा पानी मिलाकर आपको उसका पेस्ट बना लेना है।
  • इसे आपको फोड़े के ऊपर लगाना है। फिर उसे सूखने के लिए छोड़ देना है।
  • एक साफ कपड़ा लें और इसे गुनगुने पानी में डालकर निकाल लें। इस कपड़े की सहायता से आपको फोड़े पर लगे इस पेस्ट को साफ कर लेना है।
  • यदि आप इस तरीके को दिन में दो से तीन बार इस्तेमाल में लाते हैं, तो संभव है कि आपको फोड़े की समस्या से निजात मिल जाये।

बेकिंग सोडा (Baking Soda) की मदद से

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा आपको लेना है, जिसमें एक चम्मच नमक भी मिला देना है। साथ ही इसमें आप पानी भी मिला दें। इससे आपका पेस्ट तैयार हो जायेगा।
  • रुई लीजिए और इस पेस्ट को आप इस रुई से फोड़े पर लगाइए। इसे कम-से-कम 20 मिनट तक आपको सूखने के लिए छोड़ देना है। इसके बाद इसे साफ कर लीजिए।
  • न केवल बेकिंग सोडा में एंटीसेप्टिक क्वालिटी होती है, बल्कि यह बैक्टीरिया की वजह से हुए संक्रमण को भी दूर करने में मददगार होता है।

नीम (Neem) के पत्ते से

  • नीम के पत्ते की खासियत होती है कि यह बैक्टीरिया को न केवल दूर रखता है, बल्कि संक्रमण होने पर बैक्टीरिया का नाश भी करता है। इसके अलावा यह फंगस को भी दूर करता है, जिससे फोड़े का संक्रमण खत्म हो जाता है।
  • इसके लिए आपको नीम के कुछ पत्ते लेने हैं और उन्हें पीस लेना है।
  • इसका पेस्ट जब आप तैयार कर लें तो इसे फोड़े पर लगा लें और फिर करीब 20 मिनट तक इसे छोड़ दें।
  • इसके बाद आपको इसे धो देना है। कुछ-कुछ घंटों पर आप यदि इसे करते जाएं तो फोड़े से आपको निजात जरूर मिल जायेगी।

नारियल तेल (Coconut Oil) से

  • नारियल तेल में जो लौरिक एसिड (lauric acid) होता है, वह सूजन को कम करने वाला और संक्रमण को दूर भगाने वाला होता है।
  • इसके लिए आपको एक से दो चम्मच नारियल तेल लेना है और इसमें इतना ही गर्म पानी मिला देना है।
  • इससे आपको माउथ वाॅश (mouth wash) करना है। दिन में आपको दो से तीन बार इसे करना है। इससे बड़ी राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से संबंधित सभी सामग्रियां केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई हैं और ये पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य या किसी मेडिकल कंडीशन के बारे में यदि आपके मन में कोई सवाल हैं, तो हमेशा किसी योग्य चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य पेशेवर का मार्गदर्शन लें। यदि आपको लगता है कि आपको कोई मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर अथवा आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें, या फिर अपने नजदीकी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएं। कृपया यह भी ध्यान रखें कि विज्ञापनों में अथवा बाहरी लिंक के सहारे इस वेबसाइट से बाहर ले जाने अन्य वेबसाइटों पर किए गए दावों के लिए तनमन.ओआरजी की टीम ज़िम्मेदार नहीं है।

error: Content is protected !!