सोमवारी का फल चाहिए तो भूलकर भी न करें ये 12 काम
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

Things to avoid during Somvari

भगवान भोलेनाथ (Lord Shiva) को समर्पित सावन (Sawan) के पवित्र महीने में यदि सच्ची श्रद्धा से उनकी आराधना की जाए तो भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। सावन के महीने में सोमवार (Monday) को व्रत करना यानी कि सोमवारी (Somvari) करना बड़ा ही फलदायी माना गया है। यही वजह है कि बहुत से श्रद्धालु सोमवारी जरूर करते हैं।

सोमवारी के दौरान इन 8 बातों का रखें ध्यान (Things to keep in mind during Somvari)

सोमवारी करने के दौरान इन 8 बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है।

  1. सुबह नहा-धोकर व्रत का संकल्प ले लें।
  2. धतूरा, गंगाजल, भांग, सुपारी, बेलपत्र और फूल आदि से पूजा करें।
  3. विधिपूर्वक पूजा आपने कर ली है तो इसके बाद भगवान शिव की कथा सुननी भी जरूरी है।
  4. सोमवारी कर रहे हैं तो आपको यह व्रत दिन के तीसरे प्रहर के सायंकाल तक करना चाहिए।
  5. साथ में आपको भगवान शिव के मंत्र भी जपने चाहिए।
  6. व्रत के समाप्त होने के बाद ही भोजन आपको करना है।
  7. रात को सोना भी जमीन पर ही है।
  8. एक और बात, भगवान शिव से जुड़े जितने भी व्रत होते हैं, वे आपको दिन के तीसरे प्रहर तक ही करने होते हैं।

सोमवारी के दौरान भूल से भी न करें ये 12 चीजें (What not to do during Somvari)

सोमवारी व्रत के दौरान श्रद्धालुओं को भूल से भी ये 12 चीजें नहीं करनी चाहिए।

  1. हल्का व सुपाच्य भोजन लें, ताकि पेट में गैस न बन जाए।
  2. मसालेदार भोजन भी न खाएं।
  3. तामसिक भोजन यानी मांसाहार से भी एकदम दूर रहें।
  4. बैंगन का सेवन करने से बचें पूरे सावन के दौरान। शास्त्रों में इसे अशुभ माना गया है।
  5. प्याज और लहसुन का सेवन भी मत करें।
  6. अनैतिक कार्य करने से बचना है।
  7. बुरे विचार मन में नहीं लाने हैं।
  8. ब्रह्मचर्य का पूर्ण तरीके से पालन करना है।
  9. भगवान भोलेनाथ की पूजा करते वक्त बेलपत्र और धतूरे रखना बिल्कुल भी न भूलें।
  10. जीवहत्या भूलकर भी न करें।
  11. पेड-पौधे न काटें। भगवान शिव को हरियाली से बड़ा लगाव है।
  12. न तो बड़ों का और न ही निर्बल लोगों का अपमान करें।

यदि आप इस तरह से सावन की हर सोमवारी कर लेते हैं, तो आपको निश्चित रूप से इसका फल मिलेगा। महादेव की कृपा आप पर जरूर बरसेगी। हर-हर महादेव।

तो दोस्तो, हमारी ये कहानी आपको कैसी लगी? अपनी राय हमें ज़रूर बताएं और इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर करें। साथ ही, अगर आप किसी ख़ास विषय या परेशानी पर आर्टिकल /वीडियो चाहते हैं, तो हमें ज़रूर बताएं। हम यथाशीघ्र आपके लिए उस विषय पर आर्टिकल /वीडियो लेकर आएंगे। धन्यवाद।



error: Content is protected !!