संगीतकार वाजिद की दुखद मृत्यु के बाद उनकी मां भी पाई गईं कोरोना पॉजिटिव
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

After Wajid’s sad demise, his mother too tested Corona Positive

मुंबई, 3 जून। मशहूर संगीतकार वाजिद खान की दुखद मृत्यु के बाद अब उनकी मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक वाजिद की मां रजीना खान को चैम्बूर के सुराना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वही अस्पताल है, जिसमें वाजिद खान का भी इलाज चल रहा था।

आपको बता दें कि वाजिद खान किडनी पेशेंट थे, जिस कारण उनकी इम्युनिटी बहुत कमज़ोर थी। इसी वजह से वे आसानी से कोरोना की चपेट में आ गए और डॉक्टरों के लिए उनकी हालत को संभालना मुश्किल हो गया था।

ज़रीना खान को वाजिद खान की मृत्यु के एक दिन बाद ही यानी 1 जून को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उनका इलाज चल रहा है और रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्हें तब तक अस्पताल में ही रहना होगा, जब तक कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव नहीं हो जाती।

आपको बता दें कि वाजिद खान मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद में साजिद के भाई थे। और ये दोनों तबला वादक शराफत अली खान के बेटे हैं। वाजिद एक अच्छा संगीतकार होने के साथ-साथ अच्छे गायक भी थे। उनके असमायिक निधन से बॉलीवुड पहले ही सकते में था। अब उनकी मां के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से सभी यही दुआ कर रहे हैं कि वे जल्दी से जल्दी ठीक होकर घर लौटें।



error: Content is protected !!