जानिए बढ़ती उम्र में भी कैसे फिट रहती हैं मलाइका अरोड़ा
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

Fitness secrets of Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की एक जानी मानी हीरोइन हैं, जो अपने कई आइटम सॉन्ग के लिए मशहूर हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा के फिगर और उनकी खूबसूरती से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बड़ा ही मुश्किल है। असल में उनकी उम्र 46 है, पर उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता। सब यही जानना चाहते हैं कि आखिरकार उनकी इस फिटनेस का राज़ क्या है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज़ क्या है, ताकि आप भी बढ़ती उम्र के साथ उन्हीं की तरह फिट और खूबसूरत रह सकें।

मलाइका अरोड़ा का डाइट प्लान

मलाइका अरोड़ा अपने डाइट प्लान, फिटनेस रिजीम और योग एक्सरसाइज से खुद को स्लिम रखतीं हैं। वे सब कुछ खाती हैं लेकिन एक संतुलन बना कर। न ही कुछ अधिक मात्रा में खाती हैं और न ही कुछ कम। खाने पीने में समय की बेहद पाबंद हैं। इन्हें घर का बना खाना खाना पसंद है। उन्हें नट्स और संतरे का भी बहुत शौक है। रात के खाने के बाद अगर उन्हें भूख लगती है तब नट्स और संतरे खाती हैं।

  • सुबह की शुरुआत: एक लीटर गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीती हैं।
  • सुबह का नाश्ता:  एक कटोरी ताजे फल, इडली या उपमा या पोहा या अंडे की सफेदी के साथ मल्टीग्रेन टोस्ट खाती हैं।
  • स्नैक्स: ताजे फलों का एक ग्लास जूस, अंडे की सफेदी के साथ दो ब्राउन टोस्ट खाती हैं।
  • दोपहर का भोजन: 2 रोटी, सब्जी के साथ चावल और स्प्राउट्स खाती हैं।
  • शाम का स्नैक्स: सैंडविच में पीनट बटर लगा कर खाती हैं।
  • रात का भोजन: उबली हुई सब्जियों और सलाद के साथ एक कटोरी सूप लेती हैं।

मलाइका अरोड़ा का फिटनेस प्लान

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए कई तरह के योग, व्यायाम और डांस करती हैं:

  • कारडियो( cardio): 20 मिनट
  • वेट लिफटिंग: आधा घंटा हफ्ते में तीन बार
  • किक बॉक्सिंग का अभ्यास करती हैं।
  • एरोबिक और हिप-हॉप करती हैं।
  • बोरियत दूर करने के लिए तैरना पसंद करती हैं।
  • भरत नाट्यम, ज़ैस बैले और रशियन बैले डांस करती हैं।

कसरत के बाद क्या खाती हैं :

  • प्रोटीन शेक और केला

मलाइका अरोड़ा के फिटनेस टिप्स:

  • आलस्य छोड़ें।
  • नियमित रूप से वर्कआउट करें।
  • हमेशा मुसकुराते रहें।
  • खाने में तली भूनी चीज़ें और अधिक नमक न खाएं।
  • रात का भोजन 7:30 तक कर लें।
  • सब कुछ खाएं परंतु संतुलन बना कर खाएं।
  • रात के समय भोजन में कार्बोहाइड्रेट ना लें।
  • नाश्ता भारी खाएं और रात का खाना कुछ हल्का खाएं।
  • उचित आराम भी शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
  • ताजे और मौसमी फल खाएं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से संबंधित सभी सामग्रियां केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई हैं और ये पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य या किसी मेडिकल कंडीशन के बारे में यदि आपके मन में कोई सवाल हैं, तो हमेशा किसी योग्य चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य पेशेवर का मार्गदर्शन लें। यदि आपको लगता है कि आपको कोई मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर अथवा आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें, या फिर अपने नजदीकी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएं। कृपया यह भी ध्यान रखें कि विज्ञापनों में अथवा बाहरी लिंक के सहारे इस वेबसाइट से बाहर ले जाने अन्य वेबसाइटों पर किए गए दावों के लिए तनमन.ओआरजी की टीम ज़िम्मेदार नहीं है।



error: Content is protected !!