हर दिन एक सेब खाने से होते हैं ये 15 फ़ायदे
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

Top 15 Benefits of Eating an Apple Everyday

कहते हैं कि हर दिन यदि आप एक सेब (Apple) खा लें, तो आपको डाॅक्टर (Doctor) के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह इसलिए कि सेब में इतने गुण हैं कि इसे खाने से आपके शरीर में हर तरह के जरूरी पोषक तत्व पहुंच जाते हैं। हर उम्र के लोगों के लिए सेब फायदेमंद है। यहां हम आपको सेब के इन्हीं फायदों के बारे में बता रहे हैं।

सेब के बारे में (About Apple)

  • सबसे पहले सेब का उत्पादन मध्य एशिया (Middle Asia) में शुरू हुआ था, जहां से यह यूरोप (Europe) तक भी पहुंचा और फिर बाकी दुनिया तक
  • भारत में हिमाचल (Himachal) और जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) में सेब का अधिक उत्पादन होता है।
  • सेब का गूदा और छिल्के दोनों बड़े काम के होते हैं।
  • इसमें घुल जाने वाले फाइबर (Fiber) होते हैं।
  • सेब आयरन का एक समृद्ध स्रोत है।
  • विटामिन सी (Vitamin C) भी सेब में खूब होता है।
  • सेब विटामिन ए (Vitamin A) का अच्छा स्रोत है।

सेब खाने के टॉप 15 फायदे (Top 15 benefits of eating apples)

  1. यदि आपके शरीर में खून की कमी है यानी कि आप एनीमिया (Anemia) के शिकार हैं, तो सेब खाकर इसे दूर किया जा सकता है।
  2. भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल का स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी है। रोजाना सेब खाकर अपने दिल का भी पूरा ख्याल रख सकते हैं।
  3. इसमें कैलोरी (Calorie) जीरो होती है। ऐसे में मोटापे को दूर करने और वजन (Weight) भी घटाने में सेब का सेवन मददगार होता है।
  4. बढ़ती उम्र में लोग जो भूलने की बीमारी अल्जाइमर्स (Alzheimers) के शिकार हो जाते हैं, नियमित रूप से सेब खाने वाले लोग इस बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं।
  5. सेब में फेनोलिक (Phenolic) नामक कंपाउंड (Compound) यानी कि यौगिक पाये जाते है, जो धमनियां, जिनमें रक्त का प्रवाह (Blood Circulation) होता है, उसमें किसी भी तरह की रुकावट को दूर कर देते हैं, जिससे दिल स्वस्थ रहता है।
  6. सेब का प्रतिदिन सेवन करने से आपका रक्तचाप यानी कि ब्ल्ड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।
  7. रोजाना सेब खाने से डायबिटीज में नियंत्रण में रहता है।
  8. सेब में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी खूब होते हैं, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद मजबूत बनी रहती है।
  9. मसूड़ों और दांतों (Teeth) के लिए सेब खाना फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आपको सेब को दांतों से काटकर खाना चाहिए।
  10. मुंह (Mouth) में जो बीमारियां होती हैं, उनसे भी सेब बचाव करता है।
  11. रोज एक सेब खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।
  12. सेब में कैल्शियम (Calcium) की प्रचुरता होती है, जिससे हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।
  13. रोजाना सेब का सेवन पेट के कैंसर (Stomach Cancer), स्तन कैंसर (Breast Cancer), लीवर के कैंसर एवं मुंह के कैंसर (Mouth Cancer) की आशंका को 25 फीसदी तक घटा देता है।
  14. गुर्दे में जो पथरी (Stone) हो जाती है, सेब खाने से उसे भी निकाला जा सकता है।
  15. सेब रोजाना खाने से इसमें मौजूद विटामिन ए की वजह से मोतियाबिंद से बचा जा सकता है। साथ ही आंखों (Eyes) की अन्य समस्याएं भी दूर रहती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से संबंधित सभी सामग्रियां केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई हैं और ये पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य या किसी मेडिकल कंडीशन के बारे में यदि आपके मन में कोई सवाल हैं, तो हमेशा किसी योग्य चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य पेशेवर का मार्गदर्शन लें। यदि आपको लगता है कि आपको कोई मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर अथवा आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें, या फिर अपने नजदीकी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएं। कृपया यह भी ध्यान रखें कि विज्ञापनों में अथवा बाहरी लिंक के सहारे इस वेबसाइट से बाहर ले जाने अन्य वेबसाइटों पर किए गए दावों के लिए तनमन.ओआरजी की टीम ज़िम्मेदार नहीं है।



error: Content is protected !!