कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

When Sharda Sinha sing Lata Mangeshkar Song Ankhiyon ko rahne de ankhiyon ke aas paas

शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) ने कोविड अस्पताल में गाया लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का यह दिल को छू लेने वाला गीत। अंखियों को रहने दे अंखियों के आस पास (ankhiyon ko rehne de akhiyon ke aas paas)… शारदा सिन्हा ने यह गीत पटना के एक कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान गाया। यह गीत उन्होंने ऐसे समय में गाया, जब अस्पताल में उन्हें बाहरी ऑक्सीजन दी जा रही थी। जाहिर है यह गीत शारदा सिन्हा की हिम्मत और जिजीविषा का प्रमाण है। आपको बता दें कि भारत रत्न लता मंगेशकर पद्म भूषण शारदा सिन्हा की प्रिय गायिका हैं। हम इन दोनों महान हस्तियों के दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

तो आप भी ज़रूर सुनें सुर साम्राज्ञी बिहार कोकिला पद्म भूषण शारदा सिन्हा जी (sur samragyi, bihar kokila, padm bhushan sharda sinha) की आवाज़ में लता मंगेशकर का यह गीत… अंखियों को रहने दे अंखियों के आस पास। और यदि यह गीत पसंद आए, तो अन्य लोगों को भी जरूर सुनाएं, ताकि कोरोना ही नहीं, जीवन की हर लड़ाई में वे शारदा सिन्हा के इस साहस, जुझारूपन और जिजीविषा से प्रेरणा ले सकें।


error: Content is protected !!