सलमान खान ने जब धमकाया तो सरोज खान ने यूं कर दी थी बोलती बंद
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

This is how Saroj Khan replied to Salman Khan’s threat

सरोज खान बॉलीवुड की उन चमकती सितारों में से थीं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक गाने कोरियोग्राफ किए। जिंदगी के कठिन समय को अपने संघर्ष और हुनर के दम पर पार करते हुए एक दिन पूरी दुनिया में उन्होंने अपनी पहचान बना ली और बड़े-बड़े सितारों को उन्होंने अपनी डांस स्टेप्स (dance steps) पर थिरकना सिखाया।

काम के प्रति लगन उनमें इतनी थी कि जो सही लगता था, करती थीं। एकदम बेबाक थीं। जो कहना होता था साफ कह देती थीं। किसी को बुरा लगे तो लगे। स्वाभिमानी थीं। अपनी हुनर पर भरोसा इतना था कि न तो कभी किसी के लालच में आईं और न ही कभी किसी की धमकी की परवाह की।

ऐसी ही एक धमकी मिली थी सरोज खान को सलमान खान से। वही सलमान खान (Salman Khan), बाॅलीवुड जिन्हें दबंग (dabang) और भाईजान (Bhaijan) के नाम से भी जानता है। वही सलमान खान, जो सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद ट्रोलर्स के भी निशाने पर हैं सोशल मीडिया में।

एक बार खुद सरोज खान ने एक साक्षात्कार के दौरान सलमान खान से मिली धमकी के बारे में बताया था। यह वाकया है 1994 का। तब फिल्म अंदाज अपना-अपना (Andaaz Apna Apna) की शूटिंग चल रही थी। सरोज खान को फिल्म के गाने ‘ये रात और ये दूरी’ को कोरियोग्राफ करने का मौका मिला था।

आमिर खान (Aamir Khan) और सलमान खान की यह फिल्म बहुत चली थी और आज भी पसंद की जाती है। सरोज खान दोनों को गाने पर डांस के स्टेप्स सिखा रही थीं। सलमान को लगने लगा कि आमिर खान को ज्यादा बढ़िया स्टेप्स वे सिखा रही हैं। फिर क्या था, सलमान भड़क गये।

सरोज खान को वे खरी-खोटी सुनाने लगे। कहने लगे कि एक दिन जब मैं सुपरस्टार (superstar) बन गया तो तुम्हारे साथ तो मैं भूल से भी काम नहीं करने वाला। सरोज खान के मुताबिक उन्होंने तो गाने के दृश्य के अनुसार सलमान को स्टेप्स सिखाया था, लेकिन सलमान के ऐसा कहने से उन्हें बुरा लगा।

दोस्तों, आपको यह जानकर वाकई मजा आयेगा कि Saroj Khan ने तब Salman Khan की धमकी का जवाब कितनी खूबसूरती से दिया था। सरोज खान ने कहा था कि रोटी तो अल्लाह देता है। तुम्हारे मेरे साथ काम नहीं करने से मेरा क्या नुकसान होने वाला? हुनर है यदि मुझमें, तो कोई भी और मेरे साथ काम कर लेगा।

सरोज खान का यह जवाब सुनकर तो सलमान खान की बोलती ही बंद हो गई थी। सरोज खान आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे हमेशा हर किसी को प्रेरणा देती रहेंगी अपने ऊपर विश्वास बनाये रखने की। अपने हुनर को पहचानने की। मेहनत करने की। जीवन में बुलंदियों को छूने की।

तो दोस्तो, हमारी ये कहानी आपको कैसी लगी? अपनी राय हमें ज़रूर बताएं और इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर करें। साथ ही, अगर आप किसी ख़ास विषय या परेशानी पर आर्टिकल /वीडियो चाहते हैं, तो हमें ज़रूर बताएं। हम यथाशीघ्र आपके लिए उस विषय पर आर्टिकल /वीडियो लेकर आएंगे। धन्यवाद।



error: Content is protected !!