क्या हुआ था कि अपनी शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू कपूर
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

When Rishi Kapoor and Neetu Kapoor fainted in their marriage

बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भले ही आज हमारे बीच नहीं है, मगर अपने प्रशंसकों के दिलों में वे अपनी अमिट छाप छोड़ गये हैं। शादी के बाद ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने एक-दूसरे का 40 वर्षों तक साथ निभाया। ऋषि कपूर दुनिया जरूर छोड़ गये, लेकिन नीतू कपूर के साथ अपने प्रशंसकों के लिए बहुत सी अपनी यादें भी छोड़ गये।

डिंपल से प्यार

ऋषि कपूर को दरअसल प्यार पहले डिंपल कपाड़िया से हो गया था। प्यार का इजहार तो वे करना चाहते थे, लेकिन डर लगता था उन्हें अपने पिता राज कपूर से। यही कारण रहा कि वे कभी बोल नहीं पाए। डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर ने एक साथ फिल्म बाॅबी से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। यह फिल्म ऋषि कपूर के पिता राज कपूर ने ही बनाई थी।

चिढ़ाते थे नीतू को

नीतू कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी, मगर राज कपूर की चाहत थी कि हीरो-हीरोइन दोनों का ही चेहरा नया हो। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ऋषि कपूर और नीतू का प्यार तो तभी शुरू हो गया था, जब नीतू केवल 14 साल की थीं। दरअसल, सेट पर नीतू को ऋषि कपूर छेड़ने का और चिढ़ाने का एक भी मौका नहीं गंवाते थे। नीतू को बड़ा गुस्सा भी आता था। मगर कब यही प्यारी नोकझोंक प्यार में बदल गई, दोनों को पता ही नहीं चला।

पिता की शर्त

परिवार को भी इनके प्यार की भनक थी। राज कपूर ने कह दिया ऋषि कपूर से प्यार कर रहे तो शादी भी करनी होगी। फिर क्या था, ऋषि कपूर इसके लिए तैयार भी हो गये। हो गई ऋषि कपूर और नीतू की शादी 22 जनवरी, 1980 को। वैसे, यह शादी दोनों के लिए यादगार बन गई। वह इसलिए कि दोनों अपनी शादी में बेहोश हो गये थे।

इस वजह से हुए थे बेहोश

नीतू ने कुछ ज्यादा ही भारी-भरकम लहंगा अपनी शादी में पहन रखा था। नीतू ने एक बार बताया था कि इसी को संभालते-संभालते वे बेहोश हो गई थीं। नीतू के मुताबिक ऋषि कपूर भी बेहोश हो गये थे। वह इसलिए कि शादी के दौरान उनके आसपास बहुत भीड़ जमा थी। इससे वे बड़े परेशान हो गये थे। चक्कर आ गया था उन्हें घोड़ी चढ़ने से पहले और बेहोश हो गये थे। बाद में ठीक होने पर दोनों की शादी हुई थी।

अमर अकबर एंथनी, दूसरा आदमी, रफू चक्कर और कभी-कभी जैसी फिल्मों में ऋषि कपूर और नीतू कपूर को साथ में काम करते हुए देखा जा चुका है। याद ऋषि कपूर की शायद ही कभी उनके प्रशंसकों के जेहन से बाहर निकल पाए।

तो दोस्तो, हमारी ये कहानी आपको कैसी लगी? अपनी राय हमें ज़रूर बताएं और इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर करें। साथ ही, अगर आप किसी ख़ास विषय या परेशानी पर आर्टिकल /वीडियो चाहते हैं, तो हमें ज़रूर बताएं। हम यथाशीघ्र आपके लिए उस विषय पर आर्टिकल /वीडियो लेकर आएंगे। धन्यवाद।



error: Content is protected !!