इन 8 प्रकार के लोगों पर भूल से भी न करें विश्वास
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

These 8 kind of people can never be trusted

धर्म और अध्यात्म श्रेणी के इस लेख में जानते हैं महाभारत काल के महान धर्मात्मा पुरुष विदुर जी के अनमोल विचारों के बारे में।

विदुर जी ने कहा है कि इन आठ प्रकार के लोगों पर कभी विश्वास कभी नहीं करना चाहिए।

“स्त्रीधूर्त्तकेsलसे भीरौ चण्डे पुरुषमानिनि।

चौरे कृतघ्ने विश्चासो न कार्यो न च नास्तिके।”

अर्थात महात्मा विदुर कहते हैं कि इन आठ लोगों पर भूल से भी विश्वास न करें-

  1. धूर्त स्त्री – ऐसी स्त्री आपको कभी भी धोखा दे सकती है।
  2. आलसी व्यक्ति – ऐसे व्यक्ति के भरोसे पर रहने से कोई भी काम ऐन मौके पर फंस सकता है और अपूर्ण रह सकता है।
  3. कायर व्यक्ति – ऐसे व्यक्ति अपनी कायरता के कारण ऐन जरूरत के वक्त मैदान छोड़कर भाग सकते हैं।
  4. बात बात पर क्रोधित होने वाला व्यक्ति – ऐसे व्यक्ति का कोई भरोसा नहीं, क्योंकि न जाने कब यह क्रोधवश सारे किए-कराए पर फानी फेर दे।
  5. अहंकारी व्यक्ति – ऐसा व्यक्ति अपने अहंकार के आगे किसी को कुछ नहीं समझता, इसलिए इसपर भरोसा करना बेकार है।
  6. चोर प्रवृत्ति के लोग – चोर तो भरोसे के काबिल है ही नहीं, क्योंकि वह कभी भी आपकी तिजोरी पर हाथ साफ कर सकता है।
  7. कृतघ्न लोग – जो अहसान भूल जाए, उसका भरोसा करना तो सरासर मूर्खता है।
  8. नास्तिक लोग – जो ईश्वर को नहीं मानता, वह व्यक्ति पाप-पुण्य सही-गलत को भी नहीं मानता। साथ ही वह किसी से डरता भी नहीं, उसे ईश्वरीय न्याय और दंड का भय भी नहीं, इसलिए उसका भरोसा नहीं किया जा सकता।

तो दोस्तो, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अपनी राय कमेंट के रूप में जरूर जाहिर करें। और अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर करें। न जाने कौन-सी जानकारी किस जरूरतमंद के काम आ जाए।



error: Content is protected !!