जानिए 54 साल की उम्र में भी इतने फिट और जवान कैसे दिखते हैं सलमान खान
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

Fitness Secrets of Salman Khan

बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों में सलमान खान का नाम हमेशा से ही टॉप पर रहा है। सलमान खान को लोग सल्लू के नाम से भी जानते हैं। फिटनेस के मामले में तो सलमान अनेक बॉलीवुड सितारों के भी आदर्श हैं। इस उम्र में भी खुद को फिट रखने के लिए सलमान खान बहुत मेहनत करते हैं। और यही वजह है कि उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता। तो आइए हम आपको बताते हैं कि उनकी इस फिटनेस का क्या राज़ है, जिससे आप भी बढ़ती उम्र के साथ–साथ खुद को जवान रख सकते हैं।

सलमान खान की फिटनेस का राज़

सलमान खान अपनी फिटनेस के प्रति काफी सजग हैं। वह नियमित रूप से कसरत करते हैं और स्वस्थ पौष्टिक आहार लेते हैं। जिमिंग, साइकिलिंग, तैराकी और साथ ही पौष्टिक खान-पान सलमान के फिटनेस मंत्र हैं। सलमान का मानना है कि शरीर जितना जिम के अंदर नहीं बनता, उससे ज्यादा जिम के बाहर बनता है। आप जिम में चाहे जितना समय बिता लें, लेकिन आपकी दिनचर्या और आपका अनुशासन ही आपको शारीरिक और मानसिक तौर से स्वस्थ रखने में सबसे अधिक भूमिका निभाता है।

सलमान खान का वर्क आउट शिड्यूल

  • सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को, वह मुख्य रूप से वेट ट्रनिंग पर ध्यान देते हैं:
    • वह जंपिंग, स्क्वॉट थ्रस्ट और पुश-अप्स जैसी एक्सरसाइज करते हैं।
    • वह डेड-लिफ्ट का पालन करते हैं, जो कि पैर के विकास के साथ-साथ पीठ की मांसपेशियों के लिए भी आवश्यक है।
    • बाइसेप्स और छाती की मांसपेशियों के लिए बेंच प्रेस करते हैं।
    • उसके बाद वह शोल्डर पुश प्रेस करते हैं।
    • वर्क आउट के अंत में ट्रेडमिल पर धीरे-धीरे जॉगिंग करते हैं।
  • मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को, उनका ध्यान ऐब्स और कार्डियो बनाने में रहता हैं:
    • ट्रेडमिल पर 15 मिनट तक रनिंग करते हैं।
    • 3-5 एब्स सर्किट करते हैं, साथ ही जिसमें बैक एक्सटेंशन, साइड प्लांक, क्रंच और रिवर्स क्रंच शामिल होते हैं, और ये एक्सरसाइज़ 25 बार दोहराते हैं।
    • फिर वह लगभग 1000 सिट-अप करते हैं।
    • एक घंटे कार्डियो करते हैं।
  • रविवार को उन्हें आराम करना बेहद पसंद है।

सलमान खान की बॉडी बिल्डिंग टिप्स क्या हैं

  • संतुलित आहार के साथ अनुशासित वर्कआउट शेड्यूल आवश्य करें।
  • दिन में 2 से 3 घंटे एक्सरसाइज़ करें।
  • साइकिल चलाना और तैरना उतना ही ज़रूरी है जितना कि जिम करना।
  • अनुशासित जीवन शैली को अपनाएं, और अपनी बॉडी बनाने के लिए शुद्ध आहार का सेवन करें।

सलमान खान का डाइट प्लान

  • सलमान खान ज्यादातर प्रोटीन से भरपूर आहार लेते हैं।
  • वह तैलीय और शुगर वाले खाद्य पदार्थों से पूरी तरह बचते हैं।
  • उनके आहार के नियम में अंडे का सफेद भाग, मछली, मांस, दूध आदि शामिल हैं। सलमान दिन की शुरूआत 4 अंडे की सफेदी और स्किम्ड मिल्क यानी कम वसा वाले दूध से करते हैं।
  • उनके दोपहर के भोजन में पांच रोटियां और सब्जी का सलाद शामिल है।
  • सलमान खान अपने वर्कआउट से पहले हमेशा प्रोटीन शेक और दो अंडों का सफेद भाग खाते हैं।
  • उनके पोस्ट वर्कआउट भोजन में बादाम, जौ, प्रोटीन बार और तीन अंडे का सफेद हिस्सा शामिल होता है।
  • रात के खाने के लिए, वह आम तौर पर दो अंडे का सफेद भाग, मछली या चिकन और सूप पीते हैं।
  • स्नैक्स के बजाय, वह प्रोटीन बार और नट्स खाते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से संबंधित सभी सामग्रियां केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई हैं और ये पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य या किसी मेडिकल कंडीशन के बारे में यदि आपके मन में कोई सवाल हैं, तो हमेशा किसी योग्य चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य पेशेवर का मार्गदर्शन लें। यदि आपको लगता है कि आपको कोई मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर अथवा आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें, या फिर अपने नजदीकी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएं। कृपया यह भी ध्यान रखें कि विज्ञापनों में अथवा बाहरी लिंक के सहारे इस वेबसाइट से बाहर ले जाने अन्य वेबसाइटों पर किए गए दावों के लिए तनमन.ओआरजी की टीम ज़िम्मेदार नहीं है।

error: Content is protected !!