टॉप 6 वजहें, जानिए चम्मच की बजाय हाथ से खाना क्यों बेहतर है
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

Top 6 Benefits of eating by hand instead of spoon

एक वक्त था जब चम्मच का चलन भोजन के दौरान नहीं था। हमारे देश में लोग हाथों से ही खाना पसंद करते थे। मगर आज चम्मच का इस्तेमाल लोग अधिक करने लगे हैं, क्योंकि आधुनिकता हावी हो गई है। वैसे, सेहत (health) के हिसाब से चम्मच की बजाय हाथों से खाना ही अधिक फायदेमंद है। यहां हम आपको बता रहे हैं कैसे?

  1. हाथ से खाते वक्त हाथ के अंगूठे और उंगलियों का मिलन होता है, जिससे एक मुद्रा बार-बार बनती है, जो कि ऊर्जा पैदा करती है। यह ऊर्जा (energy) शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
  2. हाथ से खाना खाते वक्त हाथ एक तरह से आपके मुंह (mouth) के संपर्क में आता है। इससे पेट और दिमाग के साथ इसका संबंध विकसित हो जाता है। इसे स्पर्श चिकित्सा (touch healing) कहा जाता है। शरीर को संकेत दिमाग से मिलते हैं, उन्हीं के जरिये भोजन अच्छी तरह से पचता है। हाथ से स्पर्श करने पर जब भोजन के ठंडे या गरम होने का एहसास होता है तो हमारा दिमाग की ओर से हमारे पेट को गैस्ट्रिक जूस बनाने के संकेत दे दिये जाते हैं। भोजन के ठीक तरह से पचने के लिए गैस्ट्रिक जूस का ठीक तरह से बनना जरूरी होता है। तभी शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषत तत्व मिल पाते हैं। अन्यथा की स्थिति में कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
  3. जब आप हाथ से भोजन करते हैं तो इससे आपके शरीर में पांचों तत्वों वायु, अग्नि, जल, आकाश और पृथ्वी का संतुलन (balance) भी बनता है। दरअसल हमारे हाथों की पांचों उंगलियां इन पांचों तत्वों का ही प्रतिनिधित्व करती हैं। अंगूठे अग्नि का तो तर्जनी वायु का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं, मध्यमा उंगली आकाश, अनामिका उंगली पृथ्वी और कनिष्ठा जल का प्रतिनिधित्व करती है। जब आप भोजन इन पांचों तत्वों के माध्यम से ही लेते हैं, तो इससे ये आपके भोजन में अवशोषित कर लिये जाते हैं, जिससे आपको निरोग रहने में मदद मिलती है।
  4. हाथ से जब आप भोजन करते हैं तो आमतौर पर इन्हें धो जरूर लेते हैं, लेकिन चम्मच को आप शायद ही खाने से पहले धोते हैं। ऐसे में चम्मच में मौजूद हानिकारक जीवाणु शरीर प्रवेश करके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं।
  5. चम्मच की बजाय यदि आप हाथों से भोजन करते हैं तो इससे आपको स्पर्श के कारण भोजन का तापमान (temperature) समझ में आता है। इससे आपके मुंह के जलने की आशंका कम हो जाती है। चम्मच का तापमान भोजन के अनुसार बदलता रहता है, जिसे हम पकड़ नहीं पाते हैं।
  6. इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि यदि आप लंबे अरसे से भोजन चम्मच से कर रहे हैं और आप अचानक से हाथों से भोजन करना शुरू करते हैं तो इस बात का अंदेश बना रहता है कि आपको पेट संबंधी कोई परेशानी हो जाए या फिर आंतों में संक्रमण का सामना करना पड़े। ऐसा इसलिए होता है कि आपके शरीर में सामान्य फ्लोरा यानी कि शरीर के लिए आवश्यक बैक्टीरिया का संतुलन खराब हो जाता है। आदत हो जाने पर यह समस्या खत्म हो जाती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से संबंधित सभी सामग्रियां केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई हैं और ये पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य या किसी मेडिकल कंडीशन के बारे में यदि आपके मन में कोई सवाल हैं, तो हमेशा किसी योग्य चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य पेशेवर का मार्गदर्शन लें। यदि आपको लगता है कि आपको कोई मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर अथवा आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें, या फिर अपने नजदीकी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएं। कृपया यह भी ध्यान रखें कि विज्ञापनों में अथवा बाहरी लिंक के सहारे इस वेबसाइट से बाहर ले जाने अन्य वेबसाइटों पर किए गए दावों के लिए तनमन.ओआरजी की टीम ज़िम्मेदार नहीं है।

error: Content is protected !!