जानिए शरीर के लिए कितना ज़रूरी है आयरन और इसे कैसे प्राप्त करें?
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

Importance of iron for the human body

शरीर में लोहा (iron) की भी आवश्यकता होती है। इसके बिना शरीर में कई तरह की समस्या हो सकती है। आखिर लोहा शरीर के लिए क्यों जरूरी है? इसकी कमी से क्या नुकसान हो सकते हैं और इन्हें किन स्रोतों से प्राप्त किया जा सकता है? इन सभी के बारे में यहां हम आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

इसलिए पड़ती है लोहा की आवश्यकता (Need of iron)

  • शरीर में प्राण वायु फेफड़ों में खींचने में इसकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
  • यह खून को रंगता है।
  • लोहा त्वचा को निखारने का काम करता है।
  • शुरुआत से ही यह जिगर में इकट्ठा होता है।
  • पुरुषों की तुलना में स्त्रियों को लोहे की अधिक जरूरत होती है।
  • बच्चों को भी लोहे की अधिक आवश्यकता होती है।
  • शरीर में चुस्ती और फुर्ती के लिए लोहा बहुत जरूरी है।
  • स्मरण शक्ति बढ़ाने में भी लोहे की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
  • शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में लोहा सहायक होता है।
  • लोहा पीलिया की बीमारी को दूर करता है।
  • लोहा से शरीर में रक्त की कमी नहीं होती।
  • लोहा शरीर में पर्याप्त मात्रा में मौजूद हो तो पाचन की समस्या नहीं होती है और समस्या होने पर जल्दी ठीक भी हो जाती है।

क्या होता है लोहे की कमी से? (Lack of iron)

  • शरीर में खून की कमी हो जाती है।
  • शरीर में तेज नहीं रहता।
  • उत्साह कम हो जाता है।
  • स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है।
  • लाल रक्त कण की शरीर में कमी हो जाती है।
  • जीवन शक्ति में कमी आने लगती है।
  • हीमोग्लोबिन बेहद कम हो जाता है।
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म होने लगती है।
  • किसी भी चीज पर ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है।
  • चीजें ठीक से याद नहीं रहती हैं।
  • हमेशा थकावट का अनुभव होता है।

लोहे के स्रोत (Sources of iron)

  • बाजरा
  • सूखा मटर
  • केला
  • अखरोट
  • चुकंदर
  • सेब
  • अंगूर
  • अलूचा
  • तिल
  • मुनक्का
  • आलू
  • सेम
  • गाजर का जूस
  • सोयाबीन
  • ज्वार
  • हरी साग
  • पालक
  • धनिया
  • करेला
  • पुदीना
  • खुमानी
  • किशमिश
  • पत्ता गोभी
  • खजूर
  • शलजम
  • गन्ना
  • बादाम
  • जीरा
  • चोकर

नोट (note): ऐसे नीम हकीम जिन्हें ठीक से ज्ञान ना हो, उनके कहने पर कभी भी लौह भस्म या लौह टॉनिक का सेवन करके अपने शरीर को विषाक्त करने से आपको बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से संबंधित सभी सामग्रियां केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई हैं और ये पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य या किसी मेडिकल कंडीशन के बारे में यदि आपके मन में कोई सवाल हैं, तो हमेशा किसी योग्य चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य पेशेवर का मार्गदर्शन लें। यदि आपको लगता है कि आपको कोई मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर अथवा आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें, या फिर अपने नजदीकी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएं। कृपया यह भी ध्यान रखें कि विज्ञापनों में अथवा बाहरी लिंक के सहारे इस वेबसाइट से बाहर ले जाने अन्य वेबसाइटों पर किए गए दावों के लिए तनमन.ओआरजी की टीम ज़िम्मेदार नहीं है।

error: Content is protected !!