आंखों से पानी आ रहा हो तो इन 7 घरेलू उपायों से करें ठीक
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

Top 7 home remedies for watery eyes

आंखें बड़ी अनमोल होती हैं, लेकिन कई बार उचित रख-रखाव के अभाव में आंखों से संबंधित कई तरह की बीमारियां घर कर लेती हैं। आंखों से पानी आना भी इन्हीं समस्याओं में से एक है। यहां हम आपको इसके कारणों के साथ इसके टॉप 7 घरेलू उपचार के बारे में भी बता रहे हैं।

क्यों आता है आंखों से पानी? (Reasons behind watery eyes)

  • शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से।
  • पौष्टिक आहार नहीं लेने के कारण।
  • आंखों की ठीक तरह से देखभाल नहीं करने से।
  • आंखों पर लगातार अधिक दबाव डालने से।
  • ठीक से नहीं सोने की वजह से।

आंखों से पानी आना ठीक करने के टॉप 7 घरेलू उपचार (Top 7 home remedies for watery eyes)

(1) अमरूद से

  • आपको अमरूद को आग में थोड़ा सेंक लेना है।
  • इसे जब आप खाएंगे तो इससे आंखों से पानी का निकलना कम हो जाएगा।

(2) अंगूर से

  • आंखों से यदि पानी बह रहा है और आंखों में दर्द भी हो रहा है तो एक से दो बूंद अंगूर का रस आपको अपनी आंखों में डाल लेना है।
  • इससे ना केवल आंखों के दर्द में कमी आ जाएगी, बल्कि आंखों से पानी का बहना रुक जाएगा।

(3) संतरा से

  • हर दिन आप एक गिलास संतरे का रस पीना शुरू कर दें।
  • इससे आंखों से पानी आने की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

(4) अखरोट से

  • आपको अखरोट का इस्तेमाल सूखे मेवे की तरह करने की आदत डाल लेनी है।
  • इससे आंखों से जो पानी आने की समस्या है वह धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।

(5) बादाम से

  • बादाम को आपको पीस लेना है और इसे फिर दूध के साथ मिलाकर पीना है।
  • यह बेहद असरदार होता है। इससे आंखों से पानी आना पूरी तरह से बंद हो जाता है।

(6) आंवला से

  • आंवले के मुरब्बे का सेवन आपको करना चाहिए।
  • इससे आंखों से पानी आने की बीमारी दूर हो जाती है।

(7) त्रिफला से

  • त्रिफला जिसमें आंवले की अधिकता होती है, उसका चूर्ण आपको बनाकर अंजन बना लेना है।
  • इसे यदि आप अपनी आंखों में लगाएंगे तो इससे आंखों से पानी आना बंद हो जाएगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से संबंधित सभी सामग्रियां केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई हैं और ये पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य या किसी मेडिकल कंडीशन के बारे में यदि आपके मन में कोई सवाल हैं, तो हमेशा किसी योग्य चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य पेशेवर का मार्गदर्शन लें। यदि आपको लगता है कि आपको कोई मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर अथवा आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें, या फिर अपने नजदीकी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएं। कृपया यह भी ध्यान रखें कि विज्ञापनों में अथवा बाहरी लिंक के सहारे इस वेबसाइट से बाहर ले जाने अन्य वेबसाइटों पर किए गए दावों के लिए तनमन.ओआरजी की टीम ज़िम्मेदार नहीं है।



error: Content is protected !!