बहुत जरूरी है शरीर के लिए विटामिन बी-1, जानें क्यों?
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

Importance of Vitamin B1 for your body

विटामिन बी भी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। नोबेल पुरस्कार विजेता हॉलैंड के डॉ आइकमैन (Dr. Eijkman) ने इसकी खोज की थी। विटामिन बी असल में 18 विटामिनों का समूह है। यहां हम आपको विटामिन बी-1 के बारे में बता रहे हैं कि आखिर शरीर के लिए विटामिन बी-1 क्यों जरूरी है?

विटामिन बी-1 से शरीर को लाभ (Benefits of Vitamin B1)

  • कार्बोहाइड्रेट (carbohydrates) को पचने में यह मदद करता है।
  • पाचन क्रिया (digestive system) को यह सुदृढ़ बनाता है।
  • शरीर की वृद्धि में भी यह मददगार होता है।
  • इससे भूख अच्छी लगती है।
  • तंत्रिका उत्तक (nerve tissue) भी इससे ठीक तरीके से काम करते हैं।
  • इससे दिल (heart) स्वस्थ रहता है।
  • शरीर में यह ताकत देता है।
  • शरीर की थकान (tiredness) को दूर रखता है।

इनसे मिलेगा विटामिन बी-1 (Sources of Vitamin B1)

  • हरी पत्तेदार साग सब्जियां (green vegetables) खूब खाएं।
  • सेम को आहार में शामिल करें।
  • सोयाबीन (soyabean) का सेवन करें।
  • तिल में भी विटामिन बी1 होता है।
  • दाल (pulses) जरूर खाएं।
  • सूखा मेवा (dry fruits) भी खा सकते हैं।
  • तिलहन (oil seeds) को आहार में शामिल करें।
  • रोजाना दूध (milk) पीएं।
  • काजू और पिस्ता भी कभी-कभी खाते रहें।
  • खमीर में विटामिन बी1 होता है।
  • पनीर (paneer) का सेवन करते रहें।
  • बाजरा (millet) और जौ (barley) में भी यह विटामिन मिलता है।
  • अखरोट (walnuts) और बादाम (almonds) भी विटामिन बी1 के अच्छे स्रोत हैं।
  • मूंगफली (peanut) का भी सेवन आपको करना चाहिए।

विटामिन बी-1 की कमी से नुकसान (Vitamin B-1 Deficiency)

  • अपच (indigestion) की शिकायत होने लगती है
  • कब्ज (constipation) लगातार बना रहता है।
  • हमेशा थकान (tiredness) महसूस होती है।
  • नींद ठीक से नहीं आती है।
  • दिल की बीमारियों (heart diseases) का खतरा बढ़ जाता है।
  • उल्टी (vomiting) होती है।
  • शरीर में कमजोरी (weakness in body) आ जाती है।
  • बेरी बेरी (Berry Berry) नामक बीमारी अपनी चपेट में ले लेती है।
  • भूख (hunger) कम हो जाती है।
  • शरीर की वृद्धि भी ठीक से नहीं हो पाती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से संबंधित सभी सामग्रियां केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई हैं और ये पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य या किसी मेडिकल कंडीशन के बारे में यदि आपके मन में कोई सवाल हैं, तो हमेशा किसी योग्य चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य पेशेवर का मार्गदर्शन लें। यदि आपको लगता है कि आपको कोई मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर अथवा आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें, या फिर अपने नजदीकी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएं। कृपया यह भी ध्यान रखें कि विज्ञापनों में अथवा बाहरी लिंक के सहारे इस वेबसाइट से बाहर ले जाने अन्य वेबसाइटों पर किए गए दावों के लिए तनमन.ओआरजी की टीम ज़िम्मेदार नहीं है।

error: Content is protected !!