इन 5 घरेलू उपायों से दूर करें आई स्टाई
कृपया शेयर करें ताकि अधिक लोग लाभ उठा सकें

Top 5 Home remedies to treat Eye Stye

आंखें (eyes) बेहद अनमोल हैं। इनका यदि ठीक से ख्याल नहीं रखा जाए तो ये परेशानी का सबब बन सकती हैं। आंखों से जुड़ी एक बड़ी सामान्य सी बीमारी है आई स्टाई। यहां हम आपको इसके लक्षणों और घरेलू उपचारों के बारे में बता रहे हैं।

क्या है आई स्टाई? (What is Eye Stye)

  • आंखों में यह एक तरह का संक्रमण (infection) है।
  • पलकों पर इसमें लाल रंग की धारी दिखती है।
  • आंख के निचले हिस्से में लाल रंग की एक चोट सी नजर आती है।
  • यह खुजलाता (itching) भी है।
  • कई बार इसमें दर्द (pain) भी होता है।
  • ये बहुत ज्यादा नुकसान तो नहीं पहुंचाते, लेकिन परेशान जरूर करते हैं।

आई स्टाई का उपचार (Treatment of Eye Stye)

आई स्टाई आंखों की एक सामान्य सी समस्या है, इसलिए इसका घरेलू उपचार आसानी से हो सकता है। इसे कई तरह से किया जा सकता है।

(1) लहसुन से (Garlic)

  • स्टाई पर आपको लहसुन का रस निकालकर लगाना चाहिए।
  • इस बात का ख्याल जरूर रखें कि इसका रस आंखों के भीतर न चला जाए।
  • इसके सूखने का इंतजार करें। फिर इसे गुनगुने पानी से साफ कर दें।
  • यह दर्द से निजात दिला देगा।
  • साथ ही आंखों की सूजन भी खत्म हो जायेगी।
  • जीवाणुओं को दूर करने में लहसुन का रस फायदेमंद होता है।

(2) धनिये से (Coriander)

  • धनिये का थोड़ा बीज लें और पानी में उबाल लें।
  • ठंडा होने पर बीज को अलग कर लें।
  • इस पानी से अपनी आखों को धो लें।
  • यदि आप दिन में ऐसा कई बार करते हैं, तो स्टाई से छुटकारा मिल जायेगा।

(3) ग्रीन टी बैग से (Green Tea Bags)

  • आंखों की एलर्जी को दूर करने में ग्रीन टी भी बेहद प्रभावी होती है।
  • टी बैग जब हल्का गर्म रहे तो आंखों में स्टाई वाली जगह पर उसे रखें।
  • ठंडा हो जाए तो उसे हटा दें।
  • दर्द को दूर करने में यह आपकी मदद करेगा।
  • सूजन में भी इससे कमी आयेगी।
  • दो ग्रीन टी बैग को एक कप पानी में उबाल (boiled) लें।
  • इसके ठंडा होने पर इससे आंखों को धो लें।
  • कई बार ऐसा करने से स्टाई दूर जाती है।

(4) एलोवेरा से (Aloe Vera)

  • शहद के साथ एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice) को मिलाकर मिश्रण बना लें।
  • दिन में दो-तीन बार इससे आंखों को धो लें।
  • इससे स्टाई की समस्या आंखों से दूर हो जायेगी।
  • यदि आप ऐसा करने की आदत डाल लें, तो इससेे आंखें सुंदर (beautiful) भी दिखेंगी।
  • साथ ही आखों की बीमारियां (diseases) भी पास नहीं फटकेंगी।

(5) गुलाब जल से (Rose Water)

  • रोजाना कई बार आंखों में दो से तीन बूंदें गुलाब जल डालें।
  • तीन दिनों के अंदर संक्रमण की समस्या दूर हो जायेगी।
  • आखें इससे एकदम साफ रहेंगी।
  • थकान (tiredness) भी आंखों की इससे दूर होगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से संबंधित सभी सामग्रियां केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई हैं और ये पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य या किसी मेडिकल कंडीशन के बारे में यदि आपके मन में कोई सवाल हैं, तो हमेशा किसी योग्य चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य पेशेवर का मार्गदर्शन लें। यदि आपको लगता है कि आपको कोई मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर अथवा आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें, या फिर अपने नजदीकी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएं। कृपया यह भी ध्यान रखें कि विज्ञापनों में अथवा बाहरी लिंक के सहारे इस वेबसाइट से बाहर ले जाने अन्य वेबसाइटों पर किए गए दावों के लिए तनमन.ओआरजी की टीम ज़िम्मेदार नहीं है।



error: Content is protected !!